जीएनए (चाचोकी) ग्रुप के मालिक के बेटे ने तोड़ा दम

फगवाड़ा, 28 अक्तूबर - (तरणजीत सिंह किन्नड़ा) - जीएनए (चाचोकी) ग्रुप के मालिक जगदीश सिंह के पुत्र गुरिन्दर सिंह ने जालंधर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि गुरिन्दर ने बीती आधी रात को वीरकां गांव स्थित अपने घर में खुद को गोली मार ली थी जिसके बाद उसका जालंधर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।