पुंछ में पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन

जम्मू, 30 नवंबर - पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में आज नियंत्रण रेखा पर फिर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंदर आनंद ने कहा कि संघर्षविराम का उल्लंघन सोमवार दोपहर करीब 3:10 बजे किया गया। पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के पुंछ के शाहपुर सेक्टर में गोलीबारी की।