द्रौपदी मुर्मू, कल भर सकती हैं राष्ट्रपति पद का नामांकन


नई दिल्ली, 23 जून - राजग की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से दिल्ली पहुंच गईं। वे शुक्रवार यानि कल  नामांकन दाखिल करेंगी। उनका मुकाबला विपक्ष के साझा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से होगा।